पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
माo श्री रामनरेश अग्निहोत्री जी
(विधायक भोगांव पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार)
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी एक आयोजन नहीं जनपद वासियों के लिए पर्व है यह जन सामान्य को स्वस्थ मनोरंजन प्राप्त कराने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से अवगत कराती है
सभी को शुभकामनाएं
शीतला माता की कृपा बनी रहे
अंजनी कुमार सिंह
आई.ए.एस
जिलाधिकारी / अध्यक्ष प्रदर्शनी
मैनपुरी
गणेश प्रसाद साहा
आई.पी.एस
पुलिस अधीक्षक / उपाध्यक्ष प्रदर्शनी
मैनपुरी
बुजुर्ग-बच्चे, गरीब-अमीर और सभी प्रकार की रुचि रखने वालों के लिए प्रशासन एवं जन- सामान्य के सहयोग से आयोजित होने वाली श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी का पूरे वर्ष आयोजन होने की राह देखते हैं प्रदर्शनी का हर वर्ष होना अत्यंत आवश्यक है।
नेहा बंधु आई.ए.एस
मुख्य विकास अधिकारी / उपाध्यक्ष / प्रभारी प्रदर्शनी मैनपुरी
चैत्र माह के पवित्र प्रथम दिवस से प्रारंभ होने वाली श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी इस जनपद की सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक रहन-सहन, खान-पान, लोक संस्कृति भाषा आदि को एक मंच पर लाने का एक सशक्त माध्यम है। इस मंच के माध्यम से जहां गंगा जमुनी तहजीब को जीवंत करने का अवसर प्राप्त होता है वहीं राज्य सरकार द्वारा समाज के सर्वहारा वर्ग को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार को होने की प्रगति को रेखांकित किया जाता है। उपरोक्त स्थिति में इस प्रदर्शनी के सफल होने की मेरी शुभकामनाएं हैं।
अभिषेक कुमार पी.सी.एस एस.डी.एम सदर / सचिव प्रदर्शनी मैनपुरी
यूँ तो श्री देवी मेला प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है समय-समय पर पूर्व के तथ्यों से अवगत होने की आवश्यकता पड़ती है । साथ ही प्रति वर्ष अध्यक्ष/जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कुछ न कुछ नवीन करने की प्रेरणा के साथ सुझावों के अनुरूप अविस्मरणीय प्रयास किये जाते हैं इसी कड़ी में मेला प्रबन्धन द्वारा प्रथमवार किया गया यह प्रयास अनूठा एवं सहयोग की भावना से प्रेरित है जो भावी पीढ़ियों एवं आगामी आयोजकों को यह वेबसाइट मार्ग प्रस्तुत करेगी।
महेंद्र बहादुर सिंह
आई.ए.एस.
(संस्थापक वेबसाइट 2019 – अक्टूबर 2021)
मैनपुरी के उत्थान, भविष्यगामी पीढ़ियों हेतु विरासत और मार्गदर्शन के रूप में छोड़कर जाने एवं देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी को मैंने स्मरणीय बनाए रखने के लिए सदैव प्रयास किए हैं। चाहे वह मेरे संयोजकत्व में राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम हो या प्रदर्शनी के पदाधिकारियों को पथ-प्रदर्शन हेतु संपादित प्रदर्शनी दिग्दर्शिका और उसके बाद श्री देवी मेला मैनपुरी व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया और अब यह बनाई गई वेबसाइट मेरे द्वारा किया गया प्रयास है जो कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं लोकप्रिय श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी जिला अधिकारी महोदय मैनपुरी से प्रेरणा लेकर एवं भावना से प्रेरित होकर उनकी अनूठी पहल का हिस्सा है जो सदैव स्मरणीय रहेगा।
अजय सागर एम. ए. एल. एल. बी. (फाउन्डर / एडमिन वेबसाइट)
सदस्य कार्यकारिणी (सदस्य व्यवस्था, नीलाम एवं आई.टी. सेल) मोबाइल नंबर: 9412049598
ऋतुओं के संगम पर आयोजित श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी द्वारा जिलाधिकारी अध्यक्ष प्रदर्शनी की प्रेरणा से इस वर्ष मां शीतला की आंचल की छाया में लगने वाली प्रदर्शनी हेतु वेबसाइट का शुभारंभ किया जा रहा है यह समिति का प्रारंभिक प्रयास है जिसमें पूर्व की स्मृतियों का संकलन किया गया है यदि हमसे कोई चीज छूट गई हो तो मार्गदर्शन देने की कृपा करें।
एस साराभाई सदस्य कार्यकारिणी (सदस्य व्यवस्था, नीलाम एवं आई.टी. सेल)) Mob. No.: 9457731335